Breaking News

अधिवक्ताओं के हक एवं हकूक की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है : नितिन कुमार मिश्रा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन नितिन कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए दिनांक 29 अगस्त 2023 को जनपद हापुड़ में महिला अधिवक्ता एवं अन्य अधिवक्तगणों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे अधिवक्ताओं पर प्रदेश की पुलिस के द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज में दोषी पुलिस कर्मियों एवं उच्च अधिकारियों पर प्रशासन द्वारा अनुशासानात्क कार्यवाही नहीं की गई। लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं का अस्पताल में हाल-चाल लेने पर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) हापुड़ की सरकारी आबद्धता समाप्त कर दी गई जिससे कि वर्तमान सरकार का अधिवक्ता विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई में जब अधिवक्ता आम जनता का साथ देता है तो अधिवक्ता के खिलाफ अनुचित कार्यवाही विधि द्वारा स्थापित शासन के नुमाइंदा अधिवक्ता के खिलाफ बर्बरतापूर्ण कार्यवाही लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी है, जिसका कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की हक एवं हकूक की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। हापुड़ की घटना के तुरन्त बाद ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल जनपद हापुड़ पहुंचकर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर हापुड़ जिला बार का समर्थन देने हेतु पत्र जारी किया।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES