Breaking News

पुलिस मित्र ने किया रक्तदान, देहदान शिविर का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। विगत दिवस पुलिस मित्र लखनऊ द्वारा “स्वैच्छिक रक्तदान , नेत्रदान, देहदान शिविर” का आयोजन शताब्दी ब्लड बैंक, के0जी0एम0यू0 लखनऊ में किया | यह शिविर पुलिसमित्र के संरक्षक श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या कवीन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन व पुलिसमित्र लखनऊ के मुखिया जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

इस रक्तदान शिविर में 50 से अधिक रक्तदाता सम्मलित हुए, जिनमे 32 रक्तवीर रक्तदान हेतु योग्य पाये जाने पर किये |
इसी क्रम में 64 महादनियों ने नेत्रदान ,02 महादानी ब्रजराज सिंह व अरुण कुमार गुप्ता ने देहदान, 02 महादानी ने अंगदान के संकल्प पत्र भरे। पुलिसमित्र लखनऊ के उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा पत्नी सहित अंगदान के पंजीकरण का संकल्प पत्र भरा गया। इनके द्वारा पूर्व में पत्नी सहित देहदान ,नेत्रदान का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है तथा समय समय पर रक्तदान भी किया जाता है।
 इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह सहित पुलिसमित्र के वरिष्ठ सदस्य सत्यम पांडेय, कुलदीप तिवारी, रजनीश तिवारी, अभिषेक दीक्षित, ऋषि सिंह, विपिन शुक्ला, मयंक सिंह ,आशीष सिंह आशीष दीक्षित ,विक्रांत सिंह, रामप्रताप यादव , ज्योती खरे, रुचि अग्रवाल व अन्य बहुत सारे सम्मानित सदस्यों ने रक्तदान ,नेत्रदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए तथा रक्तदान किये।
जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिसमित्र लखनऊ का यह सफल रक्तदान शिविर रहा तथा आगे भी इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES