Breaking News

“देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि”: पीएम मोदी

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
दिल्ली 14 नवम्बर। आज 14 नवम्बर है और आज के दिन पूरा देश स्वतंत्र भारत के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में याद कर धूम धाम से मनाता है।
आज इस बाल दिवस पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की याद में ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।” पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित शांति वन पहुंचकर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है जयंती –
     पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ( प्रयागराज) में हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से अधिक लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती के दिन ही बाल दिवस मनाया जाने लगा। पंडित नेहरू वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री बने थे। वे साल 1964 में अपनी मृत्यु तक पीएम पद पर काबिज रहे।

Check Also

लखनऊ में यूपी-बिहार के बीच बस सेवाओं के विस्तार पर बनी सहमति, नए हाईवे पर तय होंगे नए मार्ग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES