Breaking News

युवाओं में विश्वास आधारित कर्ज संस्कृति उभार पर

– लखनऊ में डिजिटल-फर्स्ट क्रेडिट की बढ़ती रफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लखनऊ। राजधानी में युवाओं की खरीदारी और कर्ज़ लेने की आदतों में तेज़ी से डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन क्रेडिट विकल्प नौजवानों की पहली पसंद बन रहे हैं। कंज्यूमर फाइनेंस कंपनी होम क्रेडिट इंडिया द्वारा जारी अध्ययन ‘हाउ इंडिया बॉरोज़ 7.0’ के सातवें संस्करण के अनुसार, लखनऊ के 64 प्रतिशत उधारकर्ता ऑनलाइन शॉपिंग में सक्रिय हैं और उतनी ही संख्या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग वित्तीय लेन-देन के लिये कर रही है। रिपोर्ट बताती है कि 55 प्रतिशत युवा अब ऑनलाइन ऋण चैनलों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो तकनीक आधारित आसान लेंडिंग प्रक्रिया में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। वहीं 54 प्रतिशत उधारकर्ता कर्ज़ लेने से पहले ईएमआई भुगतान की क्षमता की जांच करते हैं, जो जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार का संकेत है। अध्ययन में यह भी सामने आया कि 37 प्रतिशत ऋणकर्ता ऋणदाता की प्रतिष्ठा को फैसले का प्रमुख आधार मानते हैं और 51 प्रतिशत तेज़, तनावमुक्त ऑनलाइन ऋण प्रक्रियाओं को महत्व देते हैं। सर्वे 17 प्रमुख शहरों में 18 से 55 वर्ष के उधारकर्ताओं पर किया गया, जिसमें अधिकांश पुरुष थे, औसत आयु 33 वर्ष और मासिक आय 34,000 रुपये दर्ज की गई।

Check Also

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में समावेशी विकास के लिए एआई पर मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में आयोजित “भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES