Breaking News

मतदाता सूची अपडेट में डुप्लीकेट प्रविष्टियों पर सीईओ नवदीप रिणवा का बड़ा बयान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। यूपी में मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, उन्हें केवल अपने मौजूदा पते के आधार पर ही गणना फॉर्म भरना है। उन्होंने अभियान में बीएलओ की भूमिका को अहम बताते हुए मतदाताओं से सहयोग की अपील की। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक 9.41 करोड़ फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल वितरित फॉर्म का 61 प्रतिशत है। प्रदेश के 5123 बूथों पर शत-प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन और फील्ड सत्यापन का कार्य सम्पन्न हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 4 दिसंबर तक सभी मतदाताओं को वितरित फॉर्म एकत्र कर लिए जाएंगे और इसके बाद डाटा फ्रीज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर अभियान की गति बढ़ा दी गई है, साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को भी तेज़ किया गया है, ताकि सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन हो सके।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES