Breaking News

नौनिहाल ही हैं विकसित भारत का आधार: केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के नौनिहाल ही भारत के भविष्य हैं और उनका सर्वांगीण विकास विकसित भारत की आधारशिला तैयार करेगा। श्री मौर्य शनिवार को महर्षि विद्या मंदिर, आईआईएम रोड, लखनऊ के 41वें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रख रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद से भारत ने जिस स्वर्णिम विकास युग में प्रवेश किया है, उसमें युवाओं के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खुले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, अंतरिक्ष और आर्थिक क्षेत्र में भारत उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेज़ी से बढ़ रही है और ग्रोथ रेट 8 प्रतिशत से भी अधिक है, जो भारत की सामरिक, वैज्ञानिक और तकनीकी मजबूती को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से ही संभव है। श्री मौर्य ने परीक्षा के डर और दबाव से मुक्त होकर तैयारी करने, नवाचार, स्टार्टअप और तकनीकी दक्षता को बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध खेल, ध्यान, छात्रावास और अनुशासन आधारित वातावरण की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरीशचंद्र श्रीवास्तव, प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव, प्राचार्य नीलम सिंह, उप प्रधानाचार्य गौरव सिंह बिष्ट सहित शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Check Also

परीक्षा सामग्री के निस्तारण में लापरवाही पर मुख्य सचिव सख्त, सात दिन में कार्रवाई के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES