Breaking News

महिलाओं एवं बच्चों को कौशल विकास के लिए प्रेरित करें – श्रीमती आनंदीबेन पटेल

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 सितम्बर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के यमुना परिसर में स्थित त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
ज्ञातव्य है कि 453.23 लाख की लागत से 725.56 वर्ग मीटर में बने उक्त भवन का शिलान्यास लगभग 2 वर्ष पूर्व 29 नवम्बर 2019 को राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा ही किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने परिसर में कल्पवृक्ष का रोपण किया और सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया तथा समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान राज्यपाल जी ने विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और निर्देश दिया कि गोद लिए हुए गांव में महिलाओं एवं बच्चों के कौशल विकास के लिए कैंप लगाकर प्रोत्साहित करें।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने राज्यपाल श्रीमती पटेल को बताया कि त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र पर सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके साथ ही इस केन्द्र का उपयोग विश्वविद्यालय की परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में किया जाएगा।
बैठक में कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ पंकज एल जानी, कुलसचिव डॉ अरुण कुमार गुप्ता, वित्त अधिकारी अजय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा निदेशक सीका प्रोफेसर ओम जी गुप्ता तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *