Breaking News

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 17 हजार इकाइयां स्थापित : केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत प्रदेश में 17 हजार इकाइयां स्थापित की गयी हैं। प्रत्येक जिले में एक हजार यूनिटें स्थापित करने का लक्ष्य है। उन्होने कहा कि इच्छुक लोग प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का अधिक से अधिक उठायें। सरकार का प्रयास है कि युवक/युवतियां उद्यम स्थापित कर युवाओं को रोजगार देने वाले बने। खाद्य प्रसंस्करण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी अपने स्वयं के उद्यम स्थापित करें। सरकार सूक्ष्म उद्योगों के उन्नयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध व कटिबद्ध है।
श्री मौर्य षुक्रवार को आदर्श नगर आलमबाग में संचालित राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में रू 30 लाख तक ऋण दिए जाने की व्यवस्था की गयी है, इसमें 35 प्रतिशत अनुदान का प्राविधान किया गया है। पी एम एफ एम ई योजना के तहत ऐसा पोर्टल डेवलप होगा जिसमें ट्रेनिंग करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थी आटोमेटिक जुड़ जांय , इससे इच्छुक प्रशिक्षित लोगों को उद्यम लगाने में आसानी होगी।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण केन्द्र के परिसर में पौधरोपण भी किया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES