Breaking News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगी महिला स्मिता लीग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को राजधानी में ASMITA लीग के अंतर्गत महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशन में केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कार्यक्रम का संचालन नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-एसएआई, लखनऊ के हॉकी कोच ऋषि कुमार तथा ‘मेरा युवा भारत’ के उपनिदेशक के समन्वय से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में लगभग 1000 से अधिक महिला प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) लीग का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रतियोगिता में अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ कराई जाएगी। इस प्रकार कुल नौ स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए रस्सा-कसी जैसी एंगेजमेंट गतिविधि भी रखी गई है।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है। शिक्षा विभाग, आईटीआई अलीगंज, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उच्च शिक्षा विभाग, एनएसएस, एनसीसी और भारत स्काउट एवं गाइड का सहयोग लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस और चिकित्सक दल तैनात रहेगा, जबकि सुरक्षा के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक बालिकाओं और महिलाओं से ASMITA पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

Check Also

भाजपा सरकार में ईमानदार अधिकारियों की अनदेखी, पीडीए सरकार देगी सम्मान: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES