Breaking News

लूटे गये चॉदी के आभूषण, घड़ी, मोबाइल फोन और बाइक के साथ ईनामी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
मथुरा 22 अप्रैल। दिनॉकः 21.04.2024 को थाना वृन्दावन व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से पुलिस कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अभियुक्त मोहित घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जेध्निशादेही से लूटे गये चॉदी के आभूषण, लूटी गयी घड़ी, 02 मोबाइल फोन, चोरी की मोटर साइकिल, 02 अन्य मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवितध्खोखा कारतूस आदि बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना वृन्दावन पर पंजीकृत अभियोग में वॉछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध जनपद मथुरा के थाना वृन्दावन पर लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि के 09 अभियोग पंजीकृत हैं। इस सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *