Breaking News

16 सेकेंड में 40 वार, नकाबपोश बाइक सवारों ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
सहारनपुर। सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे में दिनदहाड़े एक शिक्षक पर जानलेवा हमले की घटना से सनसनी फैल गई। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे इंटर कॉलेज के अध्यापक पर तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने लोहे के पंच से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महज 16 सेकेंड के भीतर 40 से अधिक वार किए गए, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर भीड़ के सामने से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला कोटला निवासी रोहित उपाध्याय एक इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। छुट्टी के बाद वह एक छात्र के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में नर्सिंग होम के पास तीन बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले रोहित से नाम पूछा और इसके बाद अचानक लोहे के पंच से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में रोहित किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। रोहित ने बताया कि वह प्रिंसिपल से अनुमति लेकर घर जा रहे थे, क्योंकि घर में एक कार्यक्रम था। अचानक हुए हमले से वह दहशत में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Check Also

श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। श्रावण माह 2026 के प्रथम दिवस पर बाबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES