Breaking News

हुसैनाबाद ट्रस्ट से सम्बद्ध प्रमुख ऐतिहासिक इमारतें 1 सितम्बर को बंद रहेंगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार
लखनऊ। अपर नगर मजिस्ट्रेट-पंचम एवं प्रभारी अधिकारी, हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट, लखनऊ ने सूचित किया है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 सितम्बर 2025 को, जो कि 8 रबीउल अव्वल 1447 हिजरी है, अय्यामे अज़ा (शोक दिवस) के आखरी दिन के अवसर पर हुसैनाबाद ट्रस्ट से सम्बद्ध प्रमुख ऐतिहासिक इमारतें जैसे भूलभुलैया एवं बाउली (बड़ा इमामबाड़ा), शाही हम्माम (छोटा इमामबाड़ा) तथा पिक्चर गैलरी पर्यटकों के लिए बंद रहेंगी। यह निर्णय धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं के सम्मान में लिया गया है। पर्यटकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने भ्रमण की योजना इस सूचना के अनुसार पुनः निर्धारित करें।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES