Breaking News

मऊ विधानसभा में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 17 सितम्बर तक दावे-आपत्तियां : नवदीप रिणवा, CEO

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर 356-मऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 02 सितम्बर 2025 को मऊ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों पर कर दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मऊ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपना नाम प्रकाशित नामावली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.इन पर देख सकते हैं। जिन व्यक्तियों की अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 या उससे पूर्व है और किसी कारणवश उनका नाम अभी तक प्रकाशित नामावली में शामिल नहीं हो पाया है, वे निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 356-मऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दावे और आपत्तियां 17 सितम्बर 2025 तक प्राप्त की जाएंगी। इन दावों और आपत्तियों की साप्ताहिक सूची जिला निर्वाचन अधिकारी मऊ की वेबसाइट mau.nic.in
तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मतदाता स्थिति की जानकारी समय पर प्राप्त कर सकें।
मतदाता यदि अपना नाम प्रकाशित सूची में नहीं पाते हैं तो वे ऑनलाइन माध्यम से voters.eci.gov.in
पोर्टल अथवा Voter Helpline App के जरिए नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन माध्यम से भी बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर आवेदन जमा कराया जा सकता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते अपनी प्रविष्टियां जांच लें और यदि नाम सूची में नहीं है तो 17 सितम्बर से पहले दावे व आपत्तियां अवश्य दर्ज कराएं, ताकि आगामी चुनाव में किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।

Check Also

मेट्रो और रोजगार योजनाओं की मुख्य सचिव ने परखी रफ्तार, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES