वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कन्नौज 20 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में आये दिन स्वर्णकार समाज और सराफा कारोबारियों के साथ लूट एवम हत्याओं के विरोध में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज ने हुंकार भरी है। जिसकी आवाज प्रदेष में चारों तरफ संगठनों ने आवाज उठायी है।
देवेन्द्र प्रताप सिंह स्वर्णकार प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज ने छिबरामऊ में अनिल वर्मा स्वर्णकार के साथ हुई लूट व जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक कन्नौज को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देकर घटना के अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ मे चंद्रप्रकाश ललाइयाँ, रमेश वर्मा, दिनेश सिंह, अजीत वर्मा, नंदकिशोर स्वर्णकार, जिंतेंद्र वर्मा, आदि तमाम स्वर्णकार बन्धु उपस्थित रहे।
राट्रीय स्वर्णकार मंच ने प्रदेष में स्वर्णकार समाज और सराफा कारोबारियों के साथ लूट एवम हत्याओं की कड़ी निंदा की है। महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार ने कहा कि वह देवेन्द्र जी के विरोध ओर ज्ञापन का समर्थन करते हैं और प्रदेश सरकार से घटनाओं के षीघ्र खुलाषे के साथ अपराधियों की गिरफतारी और माल की बरामदगी की अपील करते हैं।