Breaking News

संविधान और लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी : अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
शाहजहांपुर 16 अक्टूबर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का है। संविधान और लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। संविधान बचेगा तभी भविष्य बचेगा। सभी को समझना होगा कि लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी तय करेगा।
श्री यादव ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि लड़ाई बहुत बड़ी है। समाजवादियों को हर तरह की चुनौती और परिस्थितियों का सामना करना है। उसके लिए तैयार रहना है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हरा दिए गए। श्री यादव ने कहा कि समाजवादियों को तमाम साजिश और षडयंत्रों से सावधान रहना है। भाजपा सरकार में अन्याय अत्याचार चरम पर है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। संविधान में दिए अधिकार छीन रही है। भाजपा फिर सत्ता में आयी तो वोट देने का अधिकार भी छीन लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। नौकरियों की भर्ती में बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। बिना वसूली के कोई नौकरी नहीं मिल रही है। नौकरियों की भर्ती में ऐसी लूट कभी नहीं हुई।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विधानसभा और विधान परिषद की भर्ती में भारी भ्रष्टाचार हुआ। नौकरियों की सूची देखने से पता चल जाएगा कि नौकरियां किसे बांटी गयी। हाईकोर्ट के आदेश पर भर्ती की सीबीआई जांच हो रही है। सरकार के लोग सीबीआई जांच रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरियां छीन रही है। आउटसोर्स के नाम पर लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। यह पक्की नौकरी नहीं है। इसी तरह से अग्निवीर योजना में भर्ती भी आउटसोर्स जैसी है। अभी एक अग्निवीर योजना में भर्ती जवान शहीद हो गया लेकिन सरकार ने उसे शहीद का दर्जा नहीं दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना की भर्ती की जगह नौजवानों को पहले की तरह सेना में पक्की नौकरी दी जाएगी। श्री यादव ने आगे कहा कि समाजवादियों ने जो आगरा.लखनऊ एक्सप्रेस.वे बनाया वह सरकारी है। यह एक्सप्रेस.वे किसानों और आम जनता के लिए है। इस भाजपा सरकार में बन रहे गंगा एक्सप्रेस.वे सरकार का नहीं है। यह एक्सप्रेस.वे प्राइवेट है। भाजपा उद्योगपतियों के हाई.वे बनवा रही है। इस सरकार में एक्सप्रेस.वे परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। बुन्देलखण्ड और अन्य एक्सप्रेस.वे में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा का विकल्प है। अब समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

Check Also

UPWJU बहराइच ईकाई का गठन, मसऊद कादरी अध्यक्ष, राजीव शर्मा महामंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार बहराइच। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (UPWJU) की बहराइच जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A