Breaking News

मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 20 अक्टूबर। आज मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (DRUCC) की बैठक का आयोजन मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में किया गया । बैठक की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक डॉ मनीष थपल्याल ने की। इस बैठक में मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अपर मण्डल रेल प्रबंधक सहित उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
डॉ थपल्याल ने मंडल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों से सदस्यों को अवगत कराया स इस बैठक में उत्तर रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाली यात्री सेवाओं यात्री सुविधाओं के संबंध में रेल उपयोगकर्ताओं के प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया और सुझाव लिए गए जिसके अंतर्गत गाड़ी संख्या 12381/12382 पूर्वा एक्सण् का फूलपुर स्टेशन पर ठहराव आलमनगर रेलवे स्टेशन की अप्रोच रोड को चौड़ी किये जाने के सम्बन्ध में तथा मंडल के अन्य स्टेशनों के सदस्यों द्वारा यात्री सुविधाओं में और अधिक सुधार जैसे अनेक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
DRUCC उच्च स्तर की एक ऐसी समिति है जो रेल यात्रियों की आवश्यकताओं के मद्देनज़र सेवाओं में सुधार के लिए रेलवे को परामर्श देती है। डॉ थपल्याल ने आश्वासन दिया कि बैठक में रखी गई मांगों और सुझावों पर विचार किया जाएगा।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *