Breaking News

बृजभूषण सिंह को राहत, देश का अगला खेल मंत्री बनाया जाए – महंत संजय दास

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
अयोध्या/ दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद अयोध्या में नागा संतों और समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में संतों ने न्यायिक फैसले का स्वागत किया और बृजभूषण सिंह को देश का अगला खेल मंत्री बनाए जाने की मांग रखी। यह न्याय और सत्य की निर्णायक जीत है। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं।
बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को उस केस में दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें एक महिला पहलवान ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गोमती मनोचा ने “मामले को रद्द करना स्वीकार किया गया है।” इस अवसर पर आचार्य पीठ श्री लक्ष्मण किला के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण, पहलवान मनीराम दास, उपेंद्र दास, प्रियेश दास, आलोक मिश्रा तथा अयोध्या प्रभारी महेन्द्र त्रिपाठी सहित तमाम संतगण उपस्थित रहे। न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले पर संतों ने मिठाई बांट कर खुशियां जाहिर की।

Check Also

श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। श्रावण माह 2026 के प्रथम दिवस पर बाबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES