Breaking News

मुकेश जैन बने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आरएलडी के अध्यक्ष

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 सितम्बर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने मुकेश जैन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने दी।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि जयन्त चौधरी ने श्री जैन को पद के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपते हुए आशा व्यक्त की है कि वे किसान मसीहा चौ. चरण सिंह जी की विचारधारा एवं श्रद्धेय चौ. अजित सिंह जी नीतियों को जन जन तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *