Breaking News

मथुरा में लड्डू होली के साथ रंगोत्सव की शुरुआत

– 18 मार्च को लठ्ठमार होली, नंदगांव के हुरियारे व बरसाने की हुरियारिनें तैयार
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ18 मार्च। उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित राधा जी के गांव बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर परिसर में 17 मार्च (रविवार) से लड्डू होली के साथ रंगोत्सव-2024 को शुरुआत हो गई। इससे पूर्व आज अनेक सखियां होली खेलने का निमंत्रण देने के लिए बरसाना से नंदगांव के नंदभवन पहुंचीं। आज रंगोत्सव-2024 की शुरुआत हो गयी। इससे पूर्व पर्यटन विभाग, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर लीं। बरसाना में मंच सजे है। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गये हैं। मुख्य आयोजन राधा बिहारी इंटर कॉलेज में बने मंच पर शुरू हुए। एक ओर स्थानीय व बाहर के कलाकार मंच पर होली की मस्ती भरे गीत व रसिया प्रस्तुत करते रहे, वहीं श्रीजी मंदिर में लड्डू होली खेली गयी।अगले दिन 18 मार्च को लठ्ठमार होली होगी।
लठामार होली खेलने के लिए नंदगांव के हुरियारे व बरसाने की हुरियारिनें तैयार हैं। लाठियों को और ढालों को फिट कर लिया गया है। मंदिर प्रशासन ने बहुत बड़ी मात्रा में टेसू के रंग तैयार किए है। बरसाना व दाऊजी के अलावा मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव में अपनी- अपनी तरह की अनोखी होली खेली जाती है। ब्रज की प्रसिद्ध होली देखने के लिए न केवल देश बल्कि बड़ी संख्या में विदेश के पर्यटक भी आतुर हैं। बरसाना की लड्डू होली और अगले दिन की लट्ठमार होली तो विश्वभर में प्रसिद्ध है।
मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ :
मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में आयोजित रंगोत्सव 2024 कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। DM शैलेंद्र कुमार सिंह, SSP शैलेश कुमार पांडेय, VCMCDA/CEO श्याम बहादुर सिंह, ADM प्रशासन विजय शंकर दुबे, सचिव MVDA अरविंद कुमार द्विवेदी तथा OSD प्रसून द्विवेदी मौजूद रहे।
ब्रज में 40 दिन तक होली का उत्सव :
वैसे ब्रज में 40 दिन तक होली का उत्सव चलता है लेकिन असली उत्साह होली के एक सप्ताह पूर्व से बढ़ने लगता है। फाल्गुन दशमी 19 मार्च को नंदगाँव के नंद भवन में लट्ठमार होली भी दर्शकों के लिए अनूठी होने वाली है।
20 मार्च को वृंदावन में रंगभरनी एकादशी को बिहारी जी मंदिर में रंग डाला जाएगा।
21 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली होगी। इसी दिन बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली होगी। 24 मार्च को द्वारकाधीश मंदिर में होली होगी। चौबे समाज का होलीगेट तक डोला भी निकलेगा। मथुरा के होलीगेट पर रात्रि में होलिका दहन होगा।
25 मार्च को पूरे ब्रज में होली का उत्सव (धुलेंडी) मनाया जाएगा। 26 मार्च को दाऊजी के विशाल मंदिर में हुरंगा होगा।
26 मार्च को ही जाब का हुरंगा, जाब गांव में होगा। इसी दिन चरकुला नृत्य राधा जी ननिहाल मुखराई होगा। 27 को गिडोह व बठैन में होली का आयोजन है। 31 मार्च को छड़ीमार होली पुरानी महावन में और एक अप्रैल को श्रीरंग जी मंदिर वृंदावन में होली के साथ समापन होगा।
क्या है मान्यता है ?
बरसाना में भगवान कृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ लट्ठमार होली खेली थी तभी से यह परंपरा शुरू हुई। न केवल बरसाना बल्कि रंगोत्सव-2024 में जगह-जगह होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु हुए हैं। इसमें स्थानीय कलाकारों के लिए विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक मंच बनाये गये हैं।
दाऊजी का हुरंगा देखने के प्रति भी अभी से ललक :
26 मार्च को बलदेव में दाऊजी मंदिर के हुरंगा में फूलों के रंगों से होली खेली जाएगी। इसमें पंडा समाज (अहिवासी ब्राह्मण) के लड़कों पर महिलाएं रंग फेंकने के बाद उन्ही कपडों से कोड़े बरसाती हैं।

 

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES