Breaking News

STF : 11 वर्षो से प्रतापगढ़ का फरार ईनामी मुंबई में गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। यूपी एस0टी0एफ0 ने थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत मुकदमें का रू 50,000 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त सुनील कुमार सोनी जो 11 वर्षों से पुलिस अभिरक्षा से फरार था, को गली नं0 22, एम0आई0डी0सी0, अंधेरी पूर्व मुम्बई, थाना एम0आई0डी0सी0, मुम्बई से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-
सुनील कुमार सोनी पुत्र मोहनलाल सोनी, नि0 ग्राम सालवाहनपुर, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़, उ0प्र0 वर्तनाम पता रूम नं0 01, मिस्त्री चाल, किडी वाणी दत्ता मंदिर रोड, विपेज रोड, भांडुप पष्चिम, मु0-78, मुम्बई, महाराष्ट्र।
उत्तर प्रदेश के इ्रनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में यूपी एसटीएफ के प्रमेष कुमार शुक्ल, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ, ने उप निरीक्षक सौरभ मिश्रा, मुख्य आरक्षी अंजनी यादव, संतोष सिंह, नीरज सिंह, रजनीष सिंह की टीम ने रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त सुनील कुमार सोनी, जो कि मुम्बई मे वीरू वर्मा के नाम से टैक्सी चला रहा था, को रूम नं0 01, मिस्त्री चाल, किडी वाणी दत्ता मंदिर रोड, विपेज रोड, भांडुप पष्चिम, मु0-78, मुम्बई, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES