Breaking News

रकाबगंज रेलवे पुल के अवशेष व गाटर बन रहे दुर्घटना का सबब, क्षेत्रवासी व व्यापारियों में असंतोष

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। रकाबगंज चैराहे पर रेलवे पुल से निकाले गए अवशेष व गाटर राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों के लिए दुर्घटना का सबब बने हुए हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों में काफी असंतोष व्याप्त है। जिस बाबत संजय रस्तोगी व्यापारी नेता ने निरीक्षक बजीर गंज को ज्ञापन भी दिया है।
संजय रस्तोगी, अध्यक्ष रकाबगंज मशकगंज व्यापार मण्डल ने बताया कि कुछ समय पहले मषकगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति की पुल से गिरने के कारण देहान्त हो गया था। क्योंकि पुल का अवशेष वहां पर पडा हुआ था, उस समय हंगामा होने के कारण रेलवे ने अवशेष का कुछ हिस्सा तुड़वाकर फिर से छोड़ दिया। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही है। और फिर से कोई दुघर्टना हो सकती है। इसी तरह रकाबगंज चैराहे पर रेलवे पुल से निकाले हुए गाटर करीब 2 साल से पड़े हुए है। जिससे यातायात प्रभावित होता है।
श्री रस्तोगी ने प्रभारी निरीक्षक बजीर गंज को ज्ञापन देते हुए कहा कि वह समस्या को संज्ञान में लेते हुए रेलवे द्वारा इसको हटवाने की कृपा करंे अन्यथा पूर्व की भांति रकाबगंज चोराहे पर फिर कोई दुर्घटना घट सकती है।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES