Breaking News

मंत्रिगणों ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी बधाई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 30 अगस्त। प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने रक्षाबंधन पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्रीगणों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के प्यार और सजीव संबंध को मजबूती से जोड़ने का अवसर है। रक्षाबंधन हमें याद दिलाता है कि परिवार का महत्व कितना अद्भुत होता है, और बनाए रखना उसकी देखभाल और स्नेहपूर्ण दृष्टिकोण से हमारी जिम्मेदारी है।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *