Breaking News

युवती की हत्या व खुद की भी नश काटी, तथाकथित पति गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
बलिया। शहर के एक लॉज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तथाकथित पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। करीब छह घंटे तक मृतक पत्नी के साथ कमरे में रहने के बाद खुद की आत्महत्या के लिए कलाई काट कर लाश के बगल में लेट गया था। मामले में यह भी सामने आया है कि युवती की शादी पहले से ही हुई थी। लेकिन आरोपी ने युवती से कोर्ट मैरिज भी कर ली थी।
गाजीपुर कोतवाली निवासी नेहा परवीन की पहली शादी की बात छुपाकर जमील से 18 मार्च को शहर के बड़ी मस्जिद में निकाह किया था। दो दिन बाद 20 मार्च को दोनों ने कोर्ट मैरिज की। उसके बाद जमील पत्नी नेहा को मायका में छोड़ आया। फिर 21 फरवरी को विदाई कराने पहुंचा, बहनों द्वारा इसका विरोध करने पर पुलिस को लेकर विदाई कराया। जमील ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो परिजनों ने नेहा के शरीर पर सफेद दाग देख कर रखने से इंकार कर दिया। अब दोस्तों के सहयोग से जमील पत्नी नेहा संग लाॅज में कमरा लेकर रहने लगा। दो दिन बीतने के बाद पास का पैसा खत्म होने पर परिजनों द्वारा रखने से इंकार करने पर नेहा घर जाने की जिद्द करने लगी। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी।
घटना के पूर्व नेहा ने पूर्व पति हामीद को फोन कर स्पीकर ऑन कर दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। दूसरी तरफ, हामिद काॅल रिकाॅर्ड कर रहा था। जमील नेहा को मारने-पीटने लगा, जिसका विरोध हामिद के करने पर और उग्र हो कर गला दबाने लगा। पत्नी की मौत पर पति जमील दरवाजा लॉक कर कुछ देर तक बालकनी में घूमने के बाद बाजार जाकर चाकू खरीद कर लाया। करीब छह घंटे तक मृतक पत्नी के साथ कमरे में रहने के बाद खुद की आत्महत्या के लिए कलाई काट कर नेहा के बगल में लेट गया। पुलिस ने जमील को पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। अगर पुलिस थोड़ी देर बाद पहुंची होती तो शायद उसकी जान बचाना मुश्किल हो गया होता।
मृतका की बड़ी बहन आफरीन ने शिकायत दी कि उसकी छोटी बहन नेहा परवीन, जिसकी शादी हामिद निवासी घनी थाना सोहावल गाजीपुर के साथ हुई थी। इसी बीच, नेहा को जमील अहमद निवासी जेपी नगर किसी बहाने से लॉज में बुला उसकी हत्या कर दिया।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES