Breaking News

एडवो0 सुरेंद्र कुमार सेठ बनेABSSVSS के उत्तर प्रदेश विधिक सलाहकार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
वाराणसी 18 अक्टूबर। वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सेठ को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान द्वारा उनके सामाजिक कार्यों तथा विधि व्यवसाय में ख्याति को देखते हुए संस्थान में विधिक सलाहकार, उत्तर प्रदेश जैसा महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। इससे पूर्व सुरेंद्र कुमार सेठ दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के संयुक्त मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2018 में शान – ए- काशी पुरस्कार से भी नवाजे गए हैं। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ सहसंयोजक जनपद वाराणसी का दायित्व निभा चुके हैं। साथ ही विभिन्न सामजिक व राजनैतिक संगठनों में विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं। सुरेंद्र कुमार सेठ का मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. राजपूत तथा महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ताई सोनार की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश प्रभारी तुलसी राम सोनी, जोधपुर तथा सह प्रभारी राजकुमार सोनी, मध्य प्रदेश के अनुमोदन पर किया गया।

 

Check Also

मिट्टी के घर से संसद तक का सफर, रवि किशन ने डीडीयू में पहली क्लास में साझा किए संघर्ष के अनुभव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES