Breaking News

फर्जी निलंबन की बहाली ओर लाठीचार्ज करने के विरोध में छात्रों ने धरना दिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 अक्टूबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बर्बरता पूर्वक छात्रों पर लाठीचार्ज करने एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र निखिल इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र हरेंद्र के फर्जी निलंबन एवं छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर आज लखनऊ विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। जिसमे रालोद छात्रसभा के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
रालोद छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ के चैधरी चरण सिंह विवि से लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय तक छात्र आंदोलनरत है। विवि प्रशासन में सामंती लोग काबिज हो चुके है जोकि छात्र हितो का लगातार हनन कर रहे है जिसके खिलाफ आंदोलन तेज होगा।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES