Breaking News

लूट के सोने के आभूषण के साथ 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गाजियाबाद। थाना मुरादनगर, थाना मधुबन बापूधाम व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बुधवार को पुरस्कार घोषित अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ रवि उर्फ विजय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट के सोने के आभूषण, नगद रूपये, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ रवि उर्फ विजय निवासी ग्राम कतीब बटाला थाना सदर जनपद गुरूदासपुर पंजाब। शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानो में लूट आदि के 04 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कमिश्नरेट स्तर से 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES