Breaking News

चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण व एक लाख नकदी के साथ दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
रायबरेली। थाना लालगंज व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मंबलवार को डलमऊ-फतेहपुर बाईपास के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जेध्निशादेही से चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 01 लाख 10 हजार रूपये नकद, पासबुक, आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त चोरी की 01 मोटर साइकिल, 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित कारतूस आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.10.2024 को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया, आभूषण आदि लूटध्चोरी की घटना से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त अमरसिंह उर्फ पप्पू के विरूद्ध जनपद रायबरेली व छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं उड़ीसा प्रान्त के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 14 अभियोग, अभियुक्त मन्नू के विरूद्ध जनपद रायबरेल व मध्यप्रदेश प्रान्त के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 09 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: अमर सिंह उर्फ पप्पू एवं मन्नू निवासी ग्राम दीवानपुर थाना पत्थल गांव जनपद जशपुर छत्तीसगढ़।

Check Also

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना के सुखोई-मिराज की गर्जना से गूंजा आसमान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES