Breaking News

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के निर्माण की परियोजना रिपोर्ट का अवलोकन किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर जनपद गोरखपुर में प्रस्तावित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के निर्माण के सम्बन्ध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का अवलोकन किया। उन्होंने महाविद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश देते हुए कहा कि पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अनेक सम्भावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में स्थापित होने जा रहा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, मथुरा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान से सम्बद्ध होगा। महाविद्यालय की स्थापना और वहां उपलब्ध होने वाली सेवाओं- सुविधाओं के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से समन्वय स्थापित किया जाए। यह महाविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों के लिए सर्वथा उपयोगी होगा।
मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर को ‘नेट जीरो एनर्जी’ के काॅन्सेप्ट पर बनाने पर बल दिया। साथ ही, स्थापत्य में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए हरित परिसर के विकास पर जोर दिया। प्रारम्भिक चरण में यहां स्नातक स्तर पर 100 विद्यार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था होगी।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *