Breaking News

महिला सशक्तिकरण, ग्राम्य विकास और अटल भूजल योजना पर प्रभावी प्रशिक्षण

Web VARTA (News Agency)/ Ajay Kumar

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में तीन प्रमुख विषयों पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य सरकारी, अर्धसरकारी विभागों के अधिकारियों, महिला समूहों की पदाधिकारियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े प्रतिभागियों को और अधिक दक्ष बनाना रहा।
संस्थान के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू के संरक्षण एवं प्र. अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के मार्गदर्शन में 28 से 31 जुलाई के बीच तीन अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए गए। इनमें ग्राम्य विकास की योजनाओं पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण, अटल भूजल योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) और महिला सशक्तिकरण पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शामिल रहा।
समापन अवसर पर मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशिष्ट वक्ताओं जैसे दिव्य मिताली दास (आध्यात्मिक गुरु, इस्कॉन), डॉ. किशन वीर सिंह शाक्य (पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य), और वरुण विद्यार्थी (मानवोदय सेवा संस्थान) ने 198 प्रतिभागियों को प्रेरणादायक विचारों से अभिप्रेरित किया। महानिदेशक लू ने संबोधन में श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्म का निष्कलंक भाव से निष्पादन ही श्रेष्ठता की ओर ले जाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों के निर्वहन की अपेक्षा की।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES