Breaking News

पंडित एस चंद्रा अध्यक्ष, ललित महासचिव, एवं अलोक कोषाध्यक्ष बने

– लखनऊ अवध बार एसोसिएशन चुनाव 2025
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अवध बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया है। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार ने चुनाव परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद पर पंडित एस चंद्रा ने वरिष्ठ अधिवक्ता आई पी सिंह को 591 वोटों से हराया। महासचिव पद पर ललित किशोर तिवारी (ललित तिवारी) ने बल्केश्वर श्रीवास्तव को 124 वोटों से हराकर जीत हासिल की।
उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर डॉ. शैलेन्द्र शर्मा अटल विजयी हुए। उपाध्यक्ष (मध्य) पद पर हरिओम पाण्डेय और पवन कुमार सिंह चुने गए। उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) के पद पर राघवेन्द्र पाडेय विजयी रहे। संयुक्त सचिव के पदों पर गौरव श्रीवास्तव, अंगद कुमार शुक्ल और आशुतोष सिंह चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर रंजना श्रीवास्तव, आदर्श मेहरोत्रा, अजय सिंह, कौशल मणि त्रिपाठी, दिवाकर नाथ तिवारीनिवेदिता गुप्ता चुने गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के छह पदों पर अंकित मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी, पुष्पांजलि पांडेय, नीलिमा जायसवालराम सुफल यादव निर्वाचित हुए। चुनाव में 22 पदों पर 135 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। चुनाव अधिकारी ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आभार जताया।

Check Also

यंग इंडिया पार्लियामेंट में चार विधेयकों पर सार्थक बहस, सभी प्रस्ताव बहुमत से पारित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES