Breaking News

राकेश पांडेय ‘बबुआ’ अध्यक्ष, अखिलेश शर्मा महासचिव निर्वाचित

– इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2025
– अध्यक्ष पद पर डॉ. चंद्र प्रकाश उपाध्याय 1928 मत के साथ रहे रनर
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष राकेश पांडेय बबुआ चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. सीपी उपाध्याय को 193 वोट से हराया। बबुआ को 2121 वोट मिले। महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा विजयी हुए उन्हें 2885 वोट मिले। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए 23 जुलाई को मतदान हुआ था।
वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय ‘बबुआ’ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद (HCBA) के तीसरी बार अध्यक्ष और अखिलेश कुमार शर्मा पहली बार महासचिव निर्वाचित हुए हैं। दोनों पदों के लिए मंगलवार दोपहर 83 राउंड में 8,332 मतों की गिनती पूरी हो गई। राकेश पांडेय ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व पूर्व महासचिव सीपी उपाध्याय को 193 मतों से पराजित किया। राकेश पांडेय को 2,121 व सीपी उपाध्याय को 1,928 मत मिले। पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह 1,734 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा ने बड़े अंतर से जोरदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राय साहब यादव को 937 वोटों के बड़े अंतर से पीछे छोड़ा। अखिलेश शर्मा को 2,885 और राय साहब यादव को 1,948 वोट मिले। पूर्व संयुक्त सचिव (प्रशासन) संतोष कुमार मिश्र 1149 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES