Breaking News

उपमुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
कौशांबी 2 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद कौशांबी के मां शीतला सर्किट हाउस में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 162वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश व प्रदेश वासियों को गांधी जयंती की बधाई दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांधी का पूरा जीवन ही एक संदेश है। मौर्य ने कहा है कि गांधी जी के विचार और उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन व सुकृत्यों से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए, बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए। श्री मौर्य ने कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान -जय किसान का नारा देकर देश के जवानों और किसानों का सम्मान को बढ़ाया ।उनका सादगी भरा जीवन हम सबके लिए आज भी अपनी अनुकरणीय है।

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर संतों को सौंपी जाए जिम्मेदारी : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सीतापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES