Breaking News

एस.पी. गोयल ने संभाला उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार

– शासन की प्राथमिकताएं: जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और औद्योगिक प्रगति

Web VARTA (News Agency)/ Ajay Kumar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने मंगलवार को लोक भवन स्थित अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने प्रेस से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन की प्राथमिकताओं—जीरो टॉलरेंस, जीरो करप्शन, औद्योगिक और आर्थिक विकास—को जमीनी स्तर पर उतारना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से कदम उठाए जाएंगे। चल रहे सभी विकास कार्यों को तय समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा कराना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश को एक औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाएगी।
पदभार ग्रहण के अवसर पर प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES