Breaking News

रेस्क्यू, रोप रेस्क्यू और कॉलेप्स्ड स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू का सफल प्रदर्शन

– राज्य आपदा मोचन बल उत्तर प्रदेश (SDRF UP) मुख्यालय का औपचारिक निरीक्षण
– उप महानिरीक्षक पीएसी सुनीता सिंह ने सराहा बल की रेस्क्यू दक्षता और तत्परता
– सेनानायक, जवानों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उप महानिरीक्षक पीएसी सुनीता सिंह ने आज राज्य आपदा मोचन बल उत्तर प्रदेश (एसडीआरएफ यूपी ), लखनऊ स्थित वाहिनी मुख्यालय का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीआरएफ यूपी द्वारा बोरवेल रेस्क्यू, रोप रेस्क्यू और कॉलेप्स्ड स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (CSSR) जैसे जटिल आपदा प्रबंधन अभियानों का वास्तविक समय आधारित प्रदर्शन किया गया।
निरीक्षण के दौरान सेनानायक डॉ. सतीश कुमार ने बल की स्थापना, उद्देश्यों, तकनीकी क्षमताओं, उपकरणों और SDRF द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया मानकों के अनुसार किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उप महानिरीक्षक सुनीता सिंह ने SDRF के जवानों की तत्परता, अनुशासन और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए बल की कार्यशैली को उत्कृष्ट बताया। इस अवसर पर SDRF मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ, जिसमें सुनीता सिंह, सेनानायक डॉ. सतीश कुमार, अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह पहल SDRF की समाज व प्रकृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक विचार-विमर्श सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें SDRF की कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक, तकनीक-सक्षम व आपदा-उपयुक्त बनाने पर चर्चा की गई। राहत आयुक्त ने SDRF की भूमिकाओं को आपदा पूर्व, दौरान और उपरांत सभी चरणों में अत्यंत आवश्यक बताया और बल को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सुझाव दिए। सेनानायक डॉ. सतीश कुमार ने SDRF की भावी योजनाओं जैसे सामुदायिक आपदा प्रशिक्षण, स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम, सिविल डिफेंस सहयोग और महिला रेस्क्यू विंग की स्थापना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बल की ओर से हर परिस्थिति में प्रदेश की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प भी दोहराया।
बताते चलें की यह निरीक्षण कार्यक्रम SDRF जवानों के लिए न केवल प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि उनकी दक्षता और समर्पण को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से सराहे जाने का गौरवपूर्ण अवसर भी प्रदान किया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES