Breaking News

जनविश्वास यात्रा में डा दिनेश शर्मा विपक्षी दलों की तुष्टीकरण की नीति पर जमकर बरसे

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
फतेहपुर 24 दिसंबर। भाजपा की जनविश्वास यात्रा में आज उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा विपक्षी दलों की तुष्टीकरण की नीति पर जमकर बरसे और यहां तक कहा कि भगवा देखकर उन सरकारों को करंट लग जाता था। उनका कहना था कि पहले तो विपक्ष के नेता अपनी यात्रा में मंदिर नहीं जाते थे, भजन कीर्तन वालों से दूर रहते थे और भगवा पहनने वालों को देख लें तो करंट ही लग जाता था। गऊ माता को गऊ माता कहने में भी संकोच होता था, क्योंकि गऊ माता का अपमान करने वालों को तुष्टीकरण जो करना था। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र के आधार पर सरकार चलाई है जबकि पिछली सरकारें कुछ विशेष लोगो के तुष्टीकरण में लगी रहती थीं। ऐसी ही एक सरकार ने तो राम भक्त कार सेवकों पर गोली तक चलवाई थी। कांग्रेस ने तो राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। भाजपा की सरकार भारत की संस्कृति के गौरव को फिर स्थापित कर रही है। आज दीपावली पर अयोध्या में कुछ वैसा ही दृश्य होता है जिसका वर्णन रामायण में किया गया है। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि साढे चार साल तक क्वारेन्टीन रहने के बाद विपक्ष के नेता एक बार फिर प्रदेश में राजनैतिक पर्यटन यात्रा पर निकल पडे हैं। इस बार यात्रा का स्वरूप बदला हुआ है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजे ने लोगों को आपस में लडाने का काम किया है। आर्थिक स्थिति को जर्जर किया है। इसलिए अब पंजे की जरूरत नहीं है। जनविश्वास यात्रा में आयोजित सभा को सम्बेधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सपा बसपा कांग्रेस जैसे तमाम दल यूपी में चक्कर काट रहे हैं। कोरोना काल में जब जनता संकट में थी तब भाई बहन की जोडी यूपी में नहीं दिखाई पडी थी। कोई समाजवादी भी जनता की मदद करते नहीं दिखा था।

Check Also

सीएचसी पर सालों से जमे चिकित्साधिकारी, वहीं बने अधीक्षक, तबादला नीति पर उठे सवाल, प्रशासनिक लापरवाही या फिर प्रभावशाली संरक्षण ?

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A