Breaking News

चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ का 35वाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
मेरठ 18 अक्टूबर। प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में 35वाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। राज्यपाल ने माँ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष कलश में जलधारा अर्पण करके जल संरक्षण के संदेश के साथ दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ किया।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कुल 128167 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई, जिसमें 46880 छात्रों और 81287 छात्राओं ने उपाधियां प्राप्त कीं। राज्यपाल ने समारोह में विशेष योग्यता वाले कुल 200 विद्यार्थियों को 258 पदक वितरित किए, जिसमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक 01, पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक 01, चैधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार 02, प्रायोजित स्वर्ण पदक 65 तथा कुलपति स्वर्ण पदक 189 कुल 258 पदक प्रदान किए गए।
राज्यपाल ने समारोह में विश्वविद्यालयों के विभिन्न भवनों का शिलान्यास एवं सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन किया। उन्हांेने 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुसज्जित एवं सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाडी किट का वितरण भी किया।
विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का सर्वागीण विकास करती है, शिक्षा समाज के प्रति दायित्व का बोध कराती है तथा शिक्षा ऐसे मानव का निर्माण करती है जो समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखता हो। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है, जल है तो जीवन है इसलिए जल की एक-एक बूंद को बचाना चाहिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला ने राज्यपाल के समक्ष विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। दीक्षांत समारोह में जनप्रतिनिधि, कार्यपरिषद एवं विद्या परिषद के सदस्यगण, अधिकारी एवं शिक्षक गण तथा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES