Breaking News

रामार्चन महायज्ञ : राम कथा के साथ गोमती तट पर होगा संतों का संगम

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 19 अक्टूबर। आगामी 20 अक्टूबर से श्री खाटू श्याम मंदिर गोमती तट पर श्री रामार्चन महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 28 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में रोजाना कई विशिष्ट अतिथियों का आवागमन होगा।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ S.R. शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष SPI महासंघ) ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि 19 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे ध्वज स्थापना के बाद 20 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे हनुमान सेतु से कलश यात्रा का आयोजन होगा। प्रातः 6.00 बजे से विष्णुसहस्त्र नाम पाठ होगा। प्रतिदिन सुबह शाम हवन पूजन होगा। राम कथा शाम 5:00 बजे से स्वामी अमरेश्वर आनंद महाराज सुनाएंगे। 29 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे पूर्ण आहुति होगी। श्री शर्मा ने निवेदन के साथ कहा कि प्रतिदिन कार्यक्रम में भाग लेकर हवन पूजन के साथ कथा सुनकर जीवन को आनंदमय बनाएं। श्री शर्मा ने बताया मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। यज्ञ का उद्घाटन कमलनयन जी करेंगे। महायज्ञ के यजमान डॉ S.R.शर्मा होंगे। महायज्ञ में प्रथम दिन महंत नित्य गोपाल दास जी आएंगे।
सहआयोजक में प्रो0 विवेक मिश्र, शरद अग्निहोत्री और एडवोकेट प्रदीप पांडे तथा मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान हैं। प्रेस वार्ता में प्रदीप पांडे, सुमन शुक्ला भी मौजूद रही।

Check Also

बजट में रेलवे में सीनियर सिटीजन को झटका, ‘विकसित भारत’ में बुजुर्ग कहां ? सरकार की प्राथमिकताओं में यह मुद्दा नहीं

– रेल सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों की रियायत पर “नीति स्तर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES