Breaking News

पीएनबी का दिल्ली में आयोजित हुआ मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 24 अक्टूबर। पंजाब नैशनल बैंक ने उत्तरी दिल्ली जिला स्तरीय मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया, जिसमें ग्राहकों को सरकारी ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा ऋण वितरित किए गए।
बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस मेगा क्रेडिट कैंप के दौरान एसएलबीसी के सभी सदस्य बैंको द्वारा कुल 218 ग्राहकों को लगभग 32 करोड़ रुपए की राशि के ऋण वितरित किए गए, जिनमें से पंजाब नैशनल बैंक द्वारा कुल 78 ग्राहकों को लगभग 13 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए गए।

Check Also

दिल्ली की हवा बिगड़ी, एनसीआर में ग्रैप-1 के सभी 25 उपाय तत्काल लागू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *