– केरल में किरानाप्रो और एलीट सुपरमार्केट ने मिलकर शुरू किया नो-कमीशन मॉडल
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। भारत के अग्रणी एआई-संचालित और ओएनडीसी समर्थित त्वरित वाणिज्य मंच (क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म) किरानाप्रो ने रिटेल क्षेत्र की जानी मानी कम्पनी एलीट सुपरमार्केट के साथ एक जन लाभकारी साझेदारी की है। इस पहल के अंतर्गत भारत में पहली बार नो-कमीशन मॉडल को लांच किया गया है। जिसके तहत किरानाप्रो एलीट सुपरमार्केट से किसी प्रकार की प्लेटफार्म फीस नहीं लेगा, जिससे उत्पाद का सम्पूर्ण मुनाफा सीधा एलीट सुपरमार्केट को मिलेगा। यह कदम क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म को छोटे और स्थानीय दुकानदारों के लिए ज्यादा फायदेमंद और संतुलित बनाने के साथ ही रिटेल जगत में बड़ा बदलाव भी लाएगा।
ज्ञात हो कि एलीट सुपरमार्केट की शुरुआत 4 अप्रैल 1991 को त्रिशूर से हुई और इस प्रकार केरल में सुपरमार्केट शॉपिंग कल्चर की शुरुआत भी हुई। पिछले कई वर्षों में हुए विस्तार के चलते एलीट सुपरमार्केट रिटेल बाजार में एक विश्वसनीय नाम बनकर उभरा है। इस नो-कमीशन पार्टनरशिप के तहत एलीट सुपरमार्केट ने किरानाप्रो को अपने सभी आउटलेट्स को ऐप पर एकीकृत (इंटीग्रेट) करने की मंजूरी दी है।
किरानाप्रो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक रवीन्द्रन ने इस पार्टनरशिप के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, यह पार्टनरशिप सिर्फ एक बिजनेस डील नहीं है, बल्कि यह हमारे उस मिशन की अहम कड़ी है जिसके माध्यम से हम एक ऐसा डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम बना रहे जो हर दुकान तथा व्यापारी के लिए ज्यादा फायदेमंद और बराबरी वाला हो। ये नो-कमीशन मॉडल पूरे देश के स्थानीय एवं छोटे व्यापारियों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए प्रेरित करेगा। एलीट सुपरमार्केट ही वह जगह है जहाँ हमारे जैसे कई त्रिशूर वासियों ने पहली बार मॉडर्न शॉपिंग का अनुभव किया था, और आज उसके साथ मिलकर कार्य करना एक सपने के सच होने जैसा है।