Breaking News

होली मिलन समारोह में लोकगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) तथा निर्मल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्वकर्मा मंदिर, मकबूलगंज विश्वकर्मा चौराहा में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक होली के रंगों के साथ लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। लोकगीतों और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सभासद चन्द्र भानु गुप्त, डिप्टी मेयर चरणजीत सिंह राजू गांधी, नगर निगम में नेता सदन सुशील तिवारी ‘पम्मी’ तथा ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भारतीय लोक संस्कृति को संरक्षित रखने के ऐसे आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध कलाकार संगम लता द्वारा प्रस्तुत बधावा लोकनृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं सरोज श्रीवास्तव, प्रिया शुक्ला और नूतन पांडेय ने पारंपरिक होली गीतों की मधुर प्रस्तुति देकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम देर तक तालियों की गूंज से सराबोर रहा।
इस अवसर पर निर्मल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष निर्मला शर्मा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, संस्कृति प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले कलाकारों, अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि ऐसे आयोजन भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं।

Check Also

पीएनबी ने टाटा ईवी फ्लीट के साथ बढ़ाया हरित कदम, सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिला नया बल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES