वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गोरखपुर 03 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, तो असाध्य बीमारी को भी समाप्त होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इंसेफेलाइटिस का उदाहरण हम सबके सामने है। आज इन्सेफेलाइटिस समाप्ति की कगार पर है। इसे जल्द ही पूर्ण रूप से समाप्त कर इसके उन्मूलन की घोषणा की जाएगी। यह एक सफलतम उदाहरण साबित होगा। आम जनमासन की जागरूकता, स्वास्थ्य कर्मियों की सर्तकता और हर विभाग द्वारा जिम्मेदारियों के निर्वहन से कालाजार, चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगां का पूरी तरह उन्मूलन करने में सफलता प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री गोरखपुर के बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज में प्रदेश में 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारम्भ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जनजागरूकता के लिये प्रचार वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। 02 आशा व 02 आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के 04 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने देवरिया जिले की घटना में घायल बालक को देखा और डेंगू वॉर्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
????????????????????????????????????