Breaking News

इलाहाबाद छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सपा छोड़ कांग्रेसी हुए

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 03 अक्टूबर। आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर इलाहाबाद छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रवक्ता रहे दिनेश सिंह यादव ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अजय राय ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को जोड़ने में विश्वास करती है, इसीलिए कांग्रेस का कारवाँ लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले श्री दिनेश सिंह यादव सहित सभी को भरोसा दिया कि अन्य दलों से आने वाले सभी भाईयों का सम्मान पार्टी में सुरक्षित रहेगा।
डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में युवा नेता इंजी0 शैलेन्द्र धु्रव, बी0पी0 सिंह, अनुराग चैधरी, सर्वेश कुमार यादव, अमित यादव, आनन्द सिंह, आशा यादव, परमानंद मिश्रा, आफताब अहमद सहित ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Check Also

लखनऊ अग्निकांड पर Dy.CM ने जताया गहरा शोक, अनिल दुबे ने दोषियों की जवाबदेही तय करने की उठाई मांग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES