Breaking News

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को वीएमवेयर “हीरो फॉर गुड पुरस्कार 2023” प्राप्त

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 अक्टूबर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने पहचान और उत्कृष्टता के एक और ऊंचाई को प्राप्त किया है। विगत 26 सितंबर, 2023 को सिंगापुर में आयोजित वीएमवेयर एक्सप्लोर कार्यक्रम के दौरान बैंक को वीएमवेयर हीरो फॉर गुड पुरस्कार, 2023 से सम्मानित किया गया है। यह विशिष्ट सम्मान व्यापक कल्याण के लिए आधुनिक एवं नवीन प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए तथा अर्थव्यवस्था, समाज और पर्यावरण के लिए संवहनीयता को बढ़ावा देने हेतु इसके अथक प्रयास के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
UBI के कार्यपालक निदेशक नितेश रंजन ने इस अवसर पर बताते हुए नवाचार, संवहनीयता और समाज तथा अर्थव्यवस्था को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने और अपने मिशन के प्रति बैंक के दृढ़निश्चय पर जोर दिया।
UBI की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी अनिल कुरील ने अपना आभार व्यक्त किया।

Check Also

पहले प्रकाशित आंकड़ों से आगे बढ़ेगा ब्रिक्स, लखनऊ में होगी सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES