Breaking News

देश को बदलना है तो शिक्षा को बदलो, मां, मातृभूमि, मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं

– अवध प्रांत के प्रांत संयोजक का दायित्व प्रमिल द्विवेदी को एवं डॉ कीर्ति विक्रम सिंह को सह संयोजक का दायित्व

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास अवध प्रान्त ने लखनऊ में एक विमर्श का आयोजन किया
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास अवध प्रांत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, देश की शिक्षा अपनी संस्कृति, प्रकृति एवं प्रगति के अनुरूप बने विषय पर एक विमर्श का आयोजन लखनऊ के विपुलखंड गोमती नगर स्थित आर के मित्तल सभागार में किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद् एवं एस आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चैहान और अध्यक्षता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सह संयोजक संजय स्वामी थे।
संयोजक प्रमिल द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद अपेक्षा थी कि देश की शिक्षा का स्वरुप भारतीय द्रष्टिकोण से अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप होगा परन्तु ऐसा नहीं हुआ। हमारा यह प्रयास मात्र छोटी मोती गलतियों के सुधार तक सीमित नहीं है बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश की भाषा, धर्म, संस्कृति, महापुरुषों, परम्पराओं आदि को अपमानित करने का जो षड्यंत्र चलाया जा रहा है उनको बेनकाब करके रोकने हेतु सफल एवं सार्थक प्रयास है।
मुख्य अतिथि पवन सिंह चैहान ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा किये जा रहे शिक्षा में भारतीयता का समावेश, ”आत्मनिर्भर भारत में शैक्षिक संस्थाओं की भूमिका” विषय को लेकर देश की लगभग 100 से अधिक संस्थाओं में किये जा रहे प्रयासों और उससे प्राप्त हो रहे परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को आत्म निर्भर बनाना है, तो देश के छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना होगा और छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम शिक्षा है. देश की शिक्षा का केंद्र अभारतीय था। इससे हटकर यह राष्ट्रीयता की ओर अग्रसर हो रहा है. शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने बहुत कम समय में देश की शिक्षा में आधारभूत परिवर्तन के सफल प्रयास किये हैं परन्तु, अभी बहुत कुछ करना शेष है।
नई दिल्ली से पधारे न्यास के राष्ट्रीय सह संयोजक संजय स्वामी ने बताया कि अवध प्रांत में न्यास के उद्द्येश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रमिल द्विवेदी को अवध प्रांत के प्रांत संयोजक का दायित्व एवं डॉ कीर्ति विक्रम सिंह को सह संयोजक का दायित्व दिया गया है।
प्रांत सह संयोजक डॉ कीर्ति विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का धन्यवाद् ज्ञापित किया कार्यक्रम में विशेषरूप से जिनकी उपस्थिति रही उनमे कानपुर प्रांत अध्यक्ष प्रो अवनीश कुमार, प्रो कीर्ति नारायण, राजेश अग्रवाल, प्रो शीला मिश्रा, प्रवीण द्विवेदी, प्रो हिमांशु सिंह, के बी पन्त, प्रो आर के पाण्डेय, ए के श्रीवास्तव, संजीव सिंह, डॉ नीता सक्सेना सहित प्रदेश भर से पधारे अनेक शिक्षाविद, वैज्ञानिक, प्रोफेसर्स, डॉक्टर्स, चिन्तक, लेखक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, बैंकर्स सहित मनीषा जगत से अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

Check Also

पालि साहित्य से विश्व को शांति और समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा समरसता का स्वर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/मेरठ। पालि दिवस के अवसर पर आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES