Breaking News

स्त्री की तरक्की से समाज और राष्ट्र की तरक्की होती है: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश है। भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित और अपमानित हैं। बच्चियों की जिंदगी पर खतरा मंडराता रहता है। महिलाओं के कल्याण की जो योजनाएं समाजवादी सरकार में शुरू की गई थी भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। उन पर अत्याचार हो रहा है, कोई सुनने वाला नहीं है।
श्री यादव आज समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश की पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकत्रियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव विशिष्ट अतिथि थीं। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं को विशेष सम्मान मिलता रहा है। नेताजी ने संगठन में उन्हें महत्व दिया था। उनका मानना था कि स्त्री की तरक्की से समाज और राष्ट्र की तरक्की होती है। समाजवादी सरकार में ‘‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना‘‘ आधी आबादी को सम्मान देने के लिए शुरू की जाएगी। प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रूपये देने की व्यवस्था की जाएगी। कन्या विद्याधन से लड़कियों की शिक्षा को विस्तार मिला था। 20 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा गया था।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना से 50 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई थी। विधवा और गरीब महिलाओं की जिंदगी संवर गई थी। प्लाट, मकान आदि की रजिस्ट्री में महिलाओं को एक प्रतिशत की विशेष राहत दी गई थी। महिलाओं के लिए पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था लागू की गई थी। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाजवादी सरकार में 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की गई थी। प्रसूताओं और नवजातों को अस्पताल लाने-ले-जाने के 102 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अपराध बहुत बढ़ गये है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भर्ती होगी। भाजपा ने आशा-बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों सभी को धोखा दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर जनता भाजपा को सत्ता से हटाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर किरनमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेन्द्र चैधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व एमएलसी डॉ. मधु गुप्ता एवं लीलावती कुशवाहा सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा श्रीमती जूही सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES