Breaking News

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर से समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। अंग्रेजों की ‘डिवाइड एंड रूल’ नीति को पहले कांग्रेस और बाद में समाजवादियों ने अपनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना होगा कि इस नीति को प्रदेश में दोबारा लागू नहीं होने देंगे और विकास का रथ रुकने नहीं देंगे। सोमवार को मेरठ में पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन-2027 की तैयारियों का मंत्र दिया।
नितिन नवीन ने कहा कि मेरठ क्रांति की भूमि है और यहां से देश को परिवर्तन का संदेश मिला। उनके अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले भय और अराजकता का वातावरण था, जबकि अब भरोसे और कानून के राज की स्थिति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 में प्रदेश को बांटने के लिए खेले जा रहे राजनीतिक खेल को समाप्त करना है और विकास की गति बनाए रखनी है।
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर चौधरी चरण सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए संघर्ष किया, जबकि उन्हें सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। आंबेडकर के संदर्भ में भी उन्होंने कांग्रेस पर अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने उन्हें सम्मान देने का काम किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शक्ति केंद्र संयोजकों को भाजपा की रीढ़ बताते हुए कहा कि बूथों का सूक्ष्म अध्ययन करने वाला कार्यकर्ता चुनाव से पहले ही अपने क्षेत्र के परिणाम का आकलन कर सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाने को कहा।
सम्मेलन में राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. भोला सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, पश्चिम क्षेत्र प्रभारी राम प्रताप सिंह, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर समेत पार्टी के पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे।

Check Also

सीवर लाइन में बालू की बोरियां और पत्थर ठूंसे, जलभराव की साजिश का आरोप

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। काशी में जलभराव की समस्या को लेकर नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES