Breaking News

“खेलो मास्टर नेशनल गेम्स दिल्ली” में यूपी की हॉकी टीम को गोल्ड, पवन सिंह चैहान ने किया किट का विमोचन, दी शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
 दिल्ली। खेलो मास्टर नेशनल गेम्स दिल्ली 2025 प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश की हॉकी टीम ने हिमाचल को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश राज्य से विभिन्न खेलों में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। एस. आर. ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चैहान ने महिला टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह टीम उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभा का अद्भुत उदाहरण इस मैच को जीत कर सिद्ध कर दिया।
बताते चलें कि डॉ. शशि सिंह महिला हॉकी कोच उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में एस आर ग्रुप की महिला हॉकी टीम उत्तर प्रदेश ने अपने पूल के सभी मैचों में जीत हासिल करते हुए, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम दिल्ली, में फाइनल मैच में हिमाचल प्रदेश को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
एस. आर. ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चैहान ( MLC एवं सभापति, वित्तीय विलंब समिति, उत्तर प्रदेश) ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए किट का विमोचन भी किया एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ जीतकर आने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जीत के बाद नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले खिलाड़ियों के लिए हर तरह का प्रशिक्षण सहयोग करने का प्रस्ताव भी किया। यह प्रथम अवसर है जब एस. आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स उत्तर प्रदेश ने महिला हॉकी टीम को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता से बड़े मनोबल से राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिस्पर्धा के लिया टीम को सुशाज्जित होने को कहा।
इस मौके पर डॉ. आशुतोष मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट, खेलो मास्टर गेम्स ऑफ इंडिया एवं डॉ. शशि सिंह, टेक्निकल ऑफिसर (महिला हॉकी), खेलो मास्टर गेम्स ऑफ इंडिया भी उपस्थित रहीं थी। टीम की कोच अंजू सिंह सहित 20 महिला खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश महिला हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।

Check Also

69वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ‘सिंघा’ शुभंकर हुआ जारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES