Breaking News

69वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ‘सिंघा’ शुभंकर हुआ जारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 69वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता (अंडर-17) का भव्य आयोजन 13 से 17 दिसंबर 2025 तक गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभंकर ‘सिंघा’, प्रतीक चिन्ह और ट्रॉफी का अनावरण सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग चन्द्र भूषण सिंह द्वारा लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में किया गया।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी लखनऊ दूसरी बार कर रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और कई संगठनों/सोसायटीज सहित कुल 44 इकाइयों के लगभग 3950 खिलाड़ी, कोच और टीम प्रबंधक भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 19 इवेंट शामिल होंगे, जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर से लेकर 3000 मीटर दौड़, बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, त्रिकूद, पोल वॉल्ट, डिस्कस, हैमर थ्रो, जैवलिन, गोला फेंक, पैदल चाल और रिले इवेंट प्रमुख आकर्षण होंगे।
निर्णायक मंडल में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नामित 20 विशेषज्ञों के साथ प्रदेश के 35 अनुभवी एथलेटिक्स अधिकारी भी शामिल रहेंगे। सभी प्रतियोगिताएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित की जाएंगी और निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग होगा।
आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सभी 44 इकाइयों के लिए पृथक लायजनिंग अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रतिभागियों की यात्रा, सुरक्षा और आवास को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल, मेडिकल टीम, भोजन-नाश्ता, साफ-सफाई, फॉगिंग, पेयजल तथा सचल शौचालयों की विशेष व्यवस्था की गई है।
खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रतिदिन ओलंपियन, एशियाड और अर्जुन पुरस्कार विजेताओं द्वारा पदक वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता में डोपिंग जांच राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा की जाएगी। प्रतिभागियों को लखनऊ के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का निःशुल्क भ्रमण भी कराया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। समारोह में विशेष सचिव के.के. गुप्ता, निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

35वीं वाहिनी पीएसी में उच्चीकृत क्रीड़ा भवन का लोकार्पण, डीजीपी ने की संग्रहालय की समीक्षा

वेब वार्ता ( न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार लखनऊ। 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित नेताजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES