Breaking News

राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दी शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल जी ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने दिखाया कि बड़े से बड़ा परिवर्तन भी नैतिक मूल्यों और मानवीय आचरण से संभव है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को स्मरण करने के साथ साथ उसे जीवन का पथप्रदर्शक बनाएं। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उस महात्मा को, जिसने समस्त मानवता को नई दिशा दी।
उन्होंने भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री, सत्यनिष्ठा, सादगी और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी को स्मरण करते कहा कि शास्त्री जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि नेतृत्व का अर्थ सत्ता नहीं, सेवा है। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का जो अमर मंत्र दिया, वह आज भी राष्ट्र की आत्मा में धड़कता है और हर नागरिक को कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

Check Also

दीपावली पर पंकज चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

– धर्म, सत्य और सामाजिक समरसता के प्रकाश से समाज को आलोकित करने का किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *