Breaking News

लखनऊ से दुधवा के बीच हेली सर्विस शुरू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरूण कुमार सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ से दुधवा के बीच हेली सर्विस का शुभारंभ किया। इस वायुयान सेवा से राज्य के इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटकों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। दोनो मंत्रियों ने आज प्रातः चैधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से पहली उड़ान से लखीमपुर के पलिया हवाई पट्टी के लिए रवाना हुए।
लखनऊ से पलिया तक हवाई सेवा के शुभारंभ के अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकृति के साथ तारतम्य बैठाते हुए एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया है। इसी को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार द्वारा इको-टूरिज्म बोर्ड का गठन किया गया है, जो प्रदेश के टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के आस-पास पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। दुधवा नेशनल पार्क, चूका बीच, पीलीभीत टाइगर रिजर्व तथा अन्य पर्यटन स्थलों तक सुविधाजनक यात्रा के लिए सड़क, रेल और हवाई संपर्क में लगातार सुधार किया जा रहा है। इको-टूरिज्म को लोकप्रिय बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पर्यटको को दर्शनीय स्थलों तक कम समय में जाने के लिए हेली सेवायें प्रारंभ करने के निर्देश दिये थे। उत्तर प्रदेश जैसे प्राकृतिक विविधता पूर्ण प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी। इसको सुचारू तथा निरंतर कार्यरत बनाने के लिए मेसर्स जेटसर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया गया था। उन्होंने कहा कि पहले लखनऊ से दुधवा तक सड़क मार्ग से यात्रा करने में साढ़े चार घंटे से अधिक का समय लगता था। अब यह दूरी हेली सर्विस के माध्यम से एक घंटे में तय की जा सकती है। इससे घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अयोध्या से प्रयागराज और नैमिषारण्य के लिए हवाई सेवायें शुरू करने की योजना बना रही है।

Check Also

मुख्यमंत्री का आपदा प्रभावितों को हर सम्भव मदद व राहत समय से उपलब्ध कराने का निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A